आबकारी अधिकारी की करतूत! बगैर अनुनोदन सेल्समैन की भर्ती में लूट, लाखों का लेनदेन और सिस्टम की विफलता!

*आबकारी अधिकारी के जिम्मेदार की हकीकत उजागर बगैर अनुमोदन सेल्समैन की नियुक्ति लाखों की लेन-देन और मनमानी*
बेमेतरा – बेमेतरा जिले में आए दिन अवैध शराब की बिक्री और कोचियों को खुले आम शराब देने के मामले तो जगजाहिर है साथ ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारी डीईओ अपने में मस्त एडीईओ की कोई पुछ परख नहीं साथ ही राजदीप कम्पनी के जिला समन्वयक के बगैर अनुमति कई लड़कों से मोटी रकम लेकर जिला समन्वयक के बगैर अनुमोदन नियुक्ति करने का भी मामला उजागर हुआ है। बहर हाल लगातार आबकारी विभाग सुर्खियों में है जहां जिम्मेदार को दरकिनार कर जिम्मेदारी की हनन कर अपनी मनमानी का राज करने वाले आबकारी अधिकारी व आबकारी निरीक्षकों की सहयोग से भय भ्रष्टाचार से भी बढ़कर कार्य करने में आबकारी विभाग बेमेतरा जिले में अव्वल नंबर है और नियम निर्देशों को ताक में रखकर अवैध शराब की बिक्री तथा कोचियों को घर पहुंच सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं साथ ही जमकर कमीशनखोरी भी कर रहे हैं। एक महिला आबकारी निरीक्षक जो सुखाताल में शराब कोचियों के घर मलाई मिठाई खाकर एक गांव के व्यक्ति को धमका चमकाकर राशि लेकर आने की भी बात जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं जिले में राजनीतिक नुमाइंदों के इशारों में खुलेआम दर्जनों पेंटी शराब खुली दरवाजे से निकालकर देने का मामले भी काफी कुछ सवाल खड़े कर रहे हैं। आबकारी विभाग के आला अधिकारी व जिम्मेदार कर्मचारियों की एक एक करके पोल खोलकर रख दी किस तरह आम जनता व प्रदेश सरकार के आंखों में धूल झोंककर लाखों रुपए बिचौलियों से कमीशन खोरी व बगैर गलती सेल्समैन वर्करों को पैसों की लालच में निकालना और मोटी रकम लेकर फिर लगाने की चर्चा आम हो चूका है।वहीं राजदीप कम्पनी के जिला समन्वयक की बगैर अनुसंशा के दर्जनों लड़कों को नियम विरुद्ध भर्ती करना और निकालना आम बात हो चूका है ऐसे सौदे बाजी बेमेतरा जिले के चारों विकासखंडों में संचालित होने वाले सभी शराब दुकानों पर कार्यरत लड़कों को लूटा जा रहा है।
बेमेतरा,कोबिया,पिकरी,नवागढ़ साजा शराब दुकानों पर खुले आम बड़े बड़े नेताओं के नाम पर कोचियों को शराब देने का मामला सामने आया जहां आबकारी निरीक्षकों के कमीशनखोरी व जिम्मेदारी की पोल खोलकर रख दी है।
वर्जन
*मेरे फ़ोन नम्बर 6267320220,पर फोन कर 8103366806,पर सम्पर्क किया किंतु फोन रिसीव नहीं किया साथ दफ्तर में एडीओ भी लगातार आफिस में नजर आते ही नहीं है।*
डॉ पलक नन्द
जिला आबकारी अधिकारी बेमेतरा










