अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महासचिव अमित जैन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महासचिव अमित जैन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत*     

आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छात्रों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के कोने कोने सहित छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में भी छात्रों का मानना है कि राहुल गॉंधी पहले एैसे नेता हैं जिन्होंने छात्रों का मुद्दा उठाया है, शिक्षा में भ्रष्टाचार एक ज़रूरी विषय है,लगातार कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक ने दर्जनों बच्चों की जान ले ली, इसके ज़िम्मेदार मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ेगा।

शिक्षा के भविष्य को बचाने के लिये लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गॉंधी जी द्वारा चलाये गये आंदोलन “छात्रों की गूँज” को गति देने के लिये अल्पसंख्यक विभाग, देश के कई छात्र केंद्रित शहरों में “छात्र संवाद”शुरू कर रहा है।

 

इस कड़ी में आज 12 जुलाई को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम के लिये सड़क मार्ग से रायपुर से बिलासपुर जाते समय बेमेतरा जिला और नवागढ़ विधानसभा के प्रथम गांव नांदघाट चौक पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश महासचिव अमित जैन, किसान कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी (पंच) आरिफ बांठिया के नेतृत्व में कांग्रेस के साथियों ने जोरदार आतिशबाजी और गर्मजोशी के साथ से स्वागत किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी के साथ इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी,अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन जी,भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल, अल्पसंख्यक विभाग सह प्रभारी रंजीत बेदी मौजूद थे।

स्वागत कार्यक्रम में अमित जैन,आरिफ बांठिया के साथ नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी अनंत,नांदघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र साहू, संबलपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राजपूत,युवा कांग्रेस जिला महासचिव इमरान खान, लाला कटारे,लक्की निषाद,सुनील अनंत,रूपेंद्र राजपूत,वकील बांठिया,संजू ध्रुव,अलीम बांठिया,अफजल बांठिया,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें