कुणाल पुरकर के हत्या को लेकर सतनामी समाज ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर नगर बंद कर चक्कजाम किये और थाना किया घेराव…
न्यूज़ स्टोरी @ कवर्धा छत्तीसगढ़ – कुणाल पुरकर के हत्या को लेकर सतनामी समाज ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर नगर बंद कर चक्कजाम किये और थाना का घेराव किये।
एंकर-कवर्धा जिले के पंडरिया में आज सतनामी समाज के लोगों के द्वारा हत्या के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर नगर बंद कर चक्कजाम किये और थाना का घेराव किये। जिससे घंटो समय तक यातायात बाधित रहा।दरअसल 21 दिसंबर को पंडरिया के घोघरापारा निवासी युवक कुनाल पूरकर का आपसी रंजिस के चलते निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन परिवार और समाज के लोग इससे संतुष्ट नहीं है, आरोप है युवक के हत्या में दो और अन्य लोग शामिल है, जो राजनितिक पकड़ रखते है, जिसे पुलिस बचा रही है. इसको लेकर समाज के लोग जिला के पुलिस अधीक्षक से भी कार्यवाही की मांग कर चुके है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इस वजह से यह आंदोलन कर जल्द कार्यवाही की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे है।
चक्कजाम में बैठे मृतक युवक के पिता राजकुमार ने न्याय की मांग करते हुए कहा, उनके बेटे का षड्यंत्र पुर्वक हत्या किया गया, कुछ दिन पहले उनके खिलाफ फर्जी पुलिस केस भी करवाया गया था, इसमें दो और अन्य लोग शामिल है उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए।
इस पुरे मामले को लेकर पंडरिया के SDOP भूपत सिंह धनेशरी ने कहा मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके है, अभी भी जाँच जारी है और SIT का भी गठन किया गया है, जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जायेगा।










