एक अधिकारी सब पर भारी… ए के सिंह जिला पंजीयक बेमेतरा की कहानी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*एक अधिकारी सब पर भारी… ए के सिंह जिला पंजीयक बेमेतरा की कहानी..**

 

*सेवा सहकारी समिति मऊ में हुई कार्यवाही ने जिले भर के अवैध रूप से किसान के भेष में बिचौलियों के द्वारा धान खपत करने वाले के लिए एक करारा जवाब रहा..*

 

 

 

 

 न्यूज़ स्टोरी बेमेतरा@ छत्तीसगढ़ – बेमेतरा जिले की प्रशासनिक अधिकारी हो तो ए के सिंह जिला पंजीयक बेमेतरा के अधिकारी के जैसे होना चाहिए जिनके कार्य दक्षता और सरकार के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को अपने सर आंखों पर लेकर कार्य करने की ललक छत्तीसगढ़ सरकार के दिशा निर्देश व जिला कलेक्टर के सतत् मार्गदर्शन में बेमेतरा जिले के धान खरीदी पर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निर्वहन कर किसान के भेष में बिचौलियों की धान को पकड़कर सरकार की लाखों रुपए को नुकसान होने से बचाया। 

 

 

*एक बिस्केट और एक बाटल पानी से कार्यवाही की हकीकत आप सब पाठकों के बीच...*

 

 

एक अकेले ही बेमेतरा जिले सरकार के धान खरीदी के निदेशक को गम्भीरता से लेते हुए किसान को धान खरीदी में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और धान के बिचौलियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही हो इस बात को ध्यान में रखकर सरकार की लाखों रुपए बिचौलियों से बचाने का काम किया गौरतलब हो की बेमेतरा जिले में सबसे पहले एक बड़ी कार्यवाही सेवा सहकारी समिति मर्यादित मऊ में सिर्फ सुबह से लेकर शाम तक एक बिस्केट और एक बाटल पानी के भरोसे कार्यवाही की जो बेमेतरा जिले के बिचौलियों के लिए एक बड़ा प्रशासनिक प्रहार रहा। जिनके कार्यवाही के डर से सैकड़ों बिचौलियों ने धान खपाने से पहले ही अपनी धान को समिति में खपत करने से पहले एक के सिंह साहब की कार्यवाही का डर सताने लगा जो बेमेतरा जिले भर में एक बड़ी उपलब्धि है जिनके वजह से धान की खपत काफी स्तर पर रूकी ।

 

 

*जिला पंजीयक सिंह साहब को मंडी सचिव रिकेश नरेटी एवं उनके निरीक्षकों का काफी मिला सहयोग…

 

 

पंजीयक साहब को मंडी सचिव रिकेश नरेटी व उनकी निरीक्षकों की सहयोग से सरकार के धान खरीदी को प्रभावित करने वाले बिचौलियों को परिवहन करते हुए तथा समितियों पर खपत करने से पहले पकड़ने में काफी सफलता मिली जिसमें रिंकेश नरेटी व मंडी निरीक्षकों की टीम की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जिले के कोचियों के नींद हराम कर दी जिस तरह बीते वर्ष किसान के भेष में बिचौलियों धान खपाते थे वे अब ए के सिंह साहब और मंडी सचिव रिकेश नरेटी व उनकी निरीक्षकों की कार्यवाही धान की समितियों पर रिसाइकलिंग व खपत पर अंकुश लगाने में काफी सफल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें