फारेस्ट गार्ड को ग्रामीणों ने आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ा फिर जमकर पीटा करवाया डांस… देखिए खास खबर..

न्यूज़ स्टोरी @ सूरजपुर / छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने फारेस्ट गार्ड (वन रक्षक) को गर्लफ्रेंड के साथ जंगल में पकड़ लिया, जिसके बाद उन युवकों ने मोबाइल पर गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से न सिर्फ डांस करवाया, बल्कि गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। डांस और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड का नाम बुधराम पैकरा है और वो वन विभाग की देवनगर बीट में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि बुधराम और उसकी गर्लफ्रैंड दोनों देवनगर नर्सरी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी कुछ ग्रामीण युवक जो युवती के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, उन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया, उसके बाद उन युवकों ने नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई कर दी, वर्दी पहने गार्ड से ठुमके लगवाए गए, बेल्ट से पीटा गया और बाद में युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट और डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें
भद्दी भाषा का प्रयोग किया गया है, इसलिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें भद्दी भाषा का प्रयोग किया गया है, इसलिए वीडियो को म्यूट कर दिया गया है।
यह पूरा मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हालांकि, इस मामले में पीड़ित की ओर से अबतक कोई शिकायत नहीं की गई है। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद DFO डीपी साहू ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। डीएफओ का कहना है कि वर्दी पहने फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट की गई है, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। इस घटना की जानकारी बुधराम ने विभाग को नही दी है।
अब नोटिस जारी कर 3 दिन में इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।










