लोकेशन – मुंगेली छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – देवचरण जोशी
स्थान – पथरिया थाना
*स्लंग – होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न*

एंकर – मुंगेली जिले के पथरिया थाना परिसर में होली त्योहार शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार छाया अग्रवाल ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि, नागरिक और पत्रकार शामिल रहे।
बैठक में प्रशासन ने अपील की कि जबरन रंग न लगाया जाए, तरल पदार्थों का उपयोग न किया जाए और शासन के निर्देशों का पालन किया जाए। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात की गई।
थाना प्रभारी गिरजाशंकर यादव ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और होलिका दहन से पहले पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। डीजे साउंड पर प्रतिबंध, सड़क पर होलिका दहन पर रोक और नदी-एनीकट में स्नान नहीं करने पर भी सहमति बनी।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से भाईचारे और शांति के साथ होली मनाने की अपील की है।
बाईट 1 थाना प्रभारी गिरजा शंकर यादव










