प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत गठित दल द्वारा कृषि महाविद्यालय बेमेतरा का मूल्यांकन एवं निरीक्षण*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत गठित दल द्वारा कृषि महाविद्यालय बेमेतरा का मूल्यांकन एवं निरीक्षण*

रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बेमेतरा में आज दिनांक 27 फरवरी को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत गठित दल द्वारा वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन की पारगम्यता की जांच के लिए कृषि महाविद्यालय का मूल्यांकन एवं निरीक्षण का कार्य किया गया। इस तरह के कौशल विकास योजना का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं एवं पुरुषों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का ध्यान रखना है जिससे विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक स्टारों और विभिन्न आयु समूह के वर्गों के बीच रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करना है जिससे उनमें स्वरोजगार का विकास हो।

इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर संदीप भंडारकर के मार्गदर्शन में कौशल विकास योजना के दल द्वारा कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया उन्होंने कृषि महाविद्यालय में विभिन्न प्रयोगशालाओ , इक्विपमेंट एवं अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन एवं निरीक्षण किया जिससे वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम को सुचारू रूप से चलाया जा सके। शासन द्वारा गठित इस टीम में श्री रोशन वर्मा, सह प्राध्यापक कौशल विभाग, डॉ. श्याम सिंग, सह प्राध्यापक, पौध रोग विज्ञान विभाग, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कवर्धा, श्री राम कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, श्री धनेश वर्मा, डॉ. जितेंद्र जोशी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा, श्रीमति कुंती बंजारे, नोडल अधिकारी, श्रीमति राजेश्वरी कुर्रे सहायक नोडल अधिकारी रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय बेमेतरा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें