*जिले में अपराध पर सख्ती:* *एसपी भावना गुप्ता ने* *थाना/ चौकी प्रभारी* *की समीक्षा बैठक में* *निर्देश* 
आज दिनांक 06.03.2026 को दोपहर 02:00 बजे से लेकर रात्रि 08:00 बजे तक पुलिस कार्यालय सभाकक्ष, बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता की अध्यक्षता में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, पुलिस कार्यालय के स्टाफ और राजपत्रित अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनवरी एवं फरवरी माह के अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, लंबित अपराधों, चालान, मर्ग, शिकायत और न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही, साक्ष्य संकलन, गवाहों के कथन और वैधानिक प्रावधानों के पालन पर विशेष जोर दिया।
बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश निम्नलिखित हैं:
समस्त थाना/चौकी प्रभारी सायबर सेल से समन्वय स्थापित कर नेटग्रिड प्रणाली का प्रभावी उपयोग करें तथा प्रत्येक अपराध और गुमशुदा व्यक्ति के मामलों में लगातार पतासाजी करें।
स्थानीय स्तर पर प्राप्त जन-शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।
गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों की सूचना समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।
गंभीर मामलों में थाना प्रभारी स्वयं प्राथमिकी दर्ज करें।
अवैध नशे, मादक पदार्थों और तस्करों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जाए।
विधानसभा सत्र को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए।
नेफिस (NAFIS) प्रणाली का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत निरंतर कार्रवाई एवं विधिवत नष्टिकरण।
धारा 34(2) आबकारी के तहत जप्त शराब का शीघ्र नष्टिकरण।
ई-चालान, ई-समन एवं ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
रात्रि कालीन गस्त ड्यूटी के प्वाइंट बढ़ाए जाएं तथा गश्त प्रक्रिया तत्परता पूर्वक सुनिश्चित की जाए।
थाना/चौकी आने वाले आमजन और फरियादियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए।
प्रयास अभियान के तहत आवेदकों से क्यूआर कोड फीडबैक फॉर्म भरा जाए।
बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और पुलिस कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
*संवाददाता: तुलसी साहू,










