*भाजपा : राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनोनयन या निर्वाचन या चयन ???…
*
नई दिल्ली/ रायपुर आखिर … इसे … चौंकाने वाली घटना कहा जाये या अंतिम निर्णय माना जाये…
*राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसा हो ? नमो…*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 दिसंबर को दो घंटे की भीतर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आमंत्रित कर सुझाव लिए कि अगला भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसे होना चाहिए, आप लोगों से नाम नहीं पूछ रहा हूं कैसा अध्यक्ष होना चाहिए उसका सुझाव दीजिए। लगभग सभी ने कहा कि अध्यक्ष युवा होना चाहिए, सरकार और संगठन को साथ लेकर चलना चाहिए और संगठन को मजबूत करना चाहिए।
*चुनाव चुनाव और चु…ना…व…*
2026 और 2027 में होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा चुनाव जीत सके उसकी ठोस रणनीति बनाने वाला होना चाहिए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 14 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री ने अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष को सूचना दी कि मैंने नाम तय कर दिया है बिहार के मंत्री नितिन नवीन भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।
*किंकर्तव्यविमूढ़ भाजपा एवं आरएसएस*
आदेश का पालन हुआ, हालांकि सब विचलित भी हुए, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन को निर्देश दिया गया कि नितिन नवीन को दिल्ली बुलाया जाए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को निर्देश दिया गया कि वह अरुण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री व भाजपा मुख्यालय प्रभारी को संदेश दिया जाए कि वह उक्ताशय का आदेश जारी करें….
नई दिल्ली के अति विश्वसनीय झंडेवालन को आदेश निकलने के ठीक 1 घंटे पहले सूचना दी गई कि किसी से सुझाव नहीं लिया गया हमने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नीतिन नवीन का नाम तय कर लिया है।
*नई दिल्ली में हलचल तेज*
आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भाजपा की पहली लाइन को मार्गदर्शक मंडल में डाल चुके हैं दूसरी लाइन नई दिल्ली से लेकर राज्यों में स्थापित कर दी गयी, फिर अचानक ऐसी कौन से सुझाव आ गये, जिसकी जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी नहीं हुई और किस टीम के साथ बैठकर प्रधानमंत्री ने तीसरी लाइन के व्यक्ति को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया, यह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली से लेकर झंडेवालान से होते हुए राज्यों में भी चर्चा और शोध का विषय बना हुआ है।
*अगले महीने पूर्णकालिक अध्यक्ष*
नई दिल्ली के ही विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं 15 जनवरी से 30 जनवरी के बीच भाजपा को पूर्ण कालीन अध्यक्ष मिल जाएगा और उसकी टीम की घोषणा भी कर दी जाएगी उसमें भी लगभग तीसरी लाइन के चेहरे सामने आ सकते हैं, क्योंकि 2026 और 2027 में कई राज्यों के विधानसभा के चुनाव है भाजपा को उसकी रणनीति भी बनाना है….
*नीतिन ने ली बैठक*
*मोदी मंत्रीमंडल का संभावित पुनर्गठन*
19 दिसंबर को केंद्रीय भाजपा कार्यालय में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव लोगों से बैठक की और मोदी सरकार के नीतियों को गांव-गांव पहुंचने के बारे में चर्चा के साथ 2026 और 2027 के विधानसभा चुनाव पर प्रारंभिक चर्चा भी किये। नई दिल्ली में ही चर्चा बहुत गर्म है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री परिषद का पुनर्गठन किया जा सकता है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय परिवहन और सड़क मंत्री नितिन गडकरी को छोड़कर नए चेहरों को स्थान दिया जा सकता है। इसकी भी चर्चा जोरों से नई दिल्ली में है….
*मोदी निर्णय का अवलोकन*
उपरोक्त सभी मुद्दों का धरातल पर अवलोकन एवं इंतजार करना है कि क्या सही है और क्या गलत! भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संघ के पदाधिकारियों में चर्चा का विषय कि जो व्यक्ति बिहार और छत्तीसगढ़ में ही सक्रिय रहा है अन्य राज्यों और नई दिल्ली की कार्य प्रणाली से अनभिज्ञ है, ऐसे व्यक्ति का अध्यक्ष के रुप में चयन करना गंभीर प्रश्न खड़ा करता है इन चर्चाओं के पीछे गंभीर नाराजगी भी है लेकिन सभी फिलहाल मौन है।










