केन्द्रीय विद्यालय बेमेतरा में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केन्द्रीय विद्यालय बेमेतरा में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…

Sbi life Insurance

 

 

बेमेतरा – केन्द्रीय विद्यालय बेमेतरा में आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महोदय एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रभारी प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें