विधायक दीपेश साहू ने निवास कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों व महापुरुषों को किया नमन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक दीपेश साहू ने निवास कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों व महापुरुषों को किया नमन…

बेमेतरा – बेमेतरा 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ बेमेतरा जिले में भी हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपने निवास कार्यालय सहित भारत माता चौक ,पांडे तालाब,निःशुल्क कोचिंग सेंटर, श्री राम एकैडमी एवं भाजपा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण उपरांत विधायक साहू ने वीर शहीदों एवं राष्ट्र के महान महापुरुषों को नमन करते हुए उनके बलिदान और संघर्ष को स्मरण किया। और समस्त देश वासियों को गणतंत्र दिवश की बधाई एवं शुभकामनायें दी l इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे संविधान और लोकतंत्र की मजबूती का आधार हमारे शहीदों का त्याग और संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि है। इस अवसर पर विधायक साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल मूल्यों—न्याय, समानता और बंधुत्व—को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विधायक दीपेश साहू जिला बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल जी के साथ सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मैं स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह दिन हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र की अखंडता की याद दिलाता है। आज का दिन उन वीर शहीदों और महान महापुरुषों को नमन करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हम एक स्वतंत्र, संप्रभु और लोकतांत्रिक भारत में जीवन जी पा रहे हैं।

हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं, अधिकारों और कर्तव्यों का प्रतिबिंब है। हमें गर्व है कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार देता है।

आज मैं सभी देशवासियों से आह्वान करता हूँ कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें, समाज में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। युवा शक्ति, किसान, मजदूर, महिलाएँ—सभी मिलकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं।

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में हम सब मिलकर इस क्षेत्र को प्रगति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे—यही मेरा संकल्प है।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू,

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, पार्षद पंचू साहू, नीतू कोठारी, विकास तंबोली, रवि मूलवानी, सिमरन ताम्रकार,आकिब मलकानी, अमरिका निर्मलकर, रोशन दत्त, राजू देवांगन, रेवाराम निषाद, धर्मेंद्र साहू, डॉ. विनय साहू, संदीप यादव, नरेश साहू,गोलू कोसले,कमलेश वर्मा, लक्ष्मी साहू, सावित्री रजक, संजू सिंह राजपूत, प्रेमलता नीम गुप्ता,ममता साहू, उमेश्वरी साहू, राजीव तंबोली, ओंकार साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें