शिवसेना ने कहा,, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योजना के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता निम्न स्तर,, आंदोलन की दी चेतावनी

बेमेतरा,, शिवसेना पार्टी के छ,ग, प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई है आगे चौहान ने बताया कि निर्माण कार्यों को जायजा लिया जिसमें जिला बेमेतरा के कई स्थानों पर सड़कों में निम्न स्तर की सामग्री और गुणवत्ताहीन डामर के उपयोग की बात सामने आई आरोप है कि सड़क बनते ही जगह-जगह से उखडने और टूटने लगी है जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं शिवसेना नेता ने कहा की लाखों करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़कें टिकाऊ होने के बजाय कुछ ही समय में खराब हो रहे हैं चौहान ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मनमानी के कारण निर्माण कार्य मानको के अनुरूप नहीं हो रहा है सड़के अपनी निर्धारित समय अवधि तक नहीं टिक पाएगी आगे चौहान ने कहा कई जगह सड़क कमजोर है निर्माण सामग्री का स्तर संतोष जनक नहीं है जिला बेमेतरा की क्षेत्र की जनता बेहतर सड़कों की उम्मीद में सरकार को टैक्स देते हैं लेकिन घटिया निर्माण के कारण बरसात के मौसम में और ज्यादा खराब हो सकती है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा शिवसेना ने समाचार पत्रों के माध्यम से ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को कमतर गुणवत्ता का काम देकर भ्रमित ना करें जनता के पैसों से बनने वाली सड़कें मजबूत और गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके शिवसेना नेता छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव, दाऊ राम चौहान ने कहा कि यदि निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की गई तो शिवसेना, यू,बी, टी, पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी जरूरत पड़ने पर भ्रष्ट ठेकेदारों और प्रधानमंत्री सड़क योजना से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों का भी घेराव किया जाएगा चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्यों की नियमित जांच कराई जाए और जहा भी गड़बड़ी पाई, जाये वहां संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि क्षेत्र में टिकाऊ और बेहतर सड़के बन, सके तथा आम जनता को राहत मिल सके,










