*बेमेतरा मां भद्रकाली महोत्सव मनाने विधायक को दिया गया ज्ञापन*
———————————-
—–
*उक्त महोत्सव करवाने विधायक ने दिया पूर्ण आश्वासन*
————————————–
*बेमेतरा*- बेमेतरा नगर माता भद्रकाली के नाम से जाना जाता है यहां के नागरिकों द्वारा विगत कई वर्षों से यह प्रयास किया जाता रहा कि बेमेतरा की पहचान भारत देश के कोने कोने तक पहुंचे इस हेतु एक मात्र विकल्प है कि बेमेतरा मे मां भद्रकाली महोत्सव करवाना।
आज विधायक कार्यालय पहुंचकर मान. दीपेश साहु जी विधायक से भेंट मुलाकात किए तथा एक ज्ञापन सौंपे तथा उक्त महोत्सव को ईसी वर्ष नवरात्रि पर्व पर करवाने का निवेदन किये जिसको विधायक जी ने पूर्ण आश्वस्त किये।
ज्ञापन सौंपने वालों में बेमेतरा माता भद्रकाली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष छोटू माहेश्वरी एवं अन्य सदस्यों के साथ साथ साहित्यकार एवं कलाकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों द्वारा जिसमें अध्यक्ष रामानन्द त्रिपाठी, अनिल माहेश्वरी,डा. गोकुल बंजारे चंदन,फेरूराम साहु, नरोत्तम लाल साहु, सौंखीलाल पोर्ते,महेतरू राम साहु, बंशीलाल साहु, बहोरिक राम साहु,भगवान सिंह ठाकुर,ऋषि ठाकुर,मनोज पाटिल,भुवनदास जांगड़े, लेखराम भारतीय,दूर्गा शंकर चतुर्वेदी सहित बेमेतरा के अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।
प्रेषक
डा.गोकुल बंजारे चंदन बेमेतरा










